ब्राजील : फुटबॉल प्रशंसकों के बीच झड़प में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

ब्रासीलिया, 11 नवंबर (आईएएनएस)। रियो डि जेनेरो में प्रतिद्वंद्वी फुटबॉल प्रशंसकों के बीच झड़प के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शनिवार को रियो के उत्तरी उपनगर स्थित एंजेंहो स्टेडियम में फ्लामेंगो और बोटाफोगो के बीच ब्राजीलियन सीरी के एक मैच से पहले हुई।

पुलिस ने कहा कि झड़प उस वक्त हुई, जब विरोधी समर्थक पड़ोस के इल्हा डो गवर्नाडोर में रास्ते को पार कर गए।

इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493