रियो डे जनेरियो, 21 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील में दो गिरोहों के बीच हुई गोलाबारी में 34 लोगों की मौत हो गई। इसे गिरोहों के बीच संघर्ष के रूप में देखा जा रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह घटना अमेजोनास राज्य के मनौस शहर में हुई।
अमेजोनास के महान्यायवादी फैबियो मोंटीरो ने कहा कि स्थिति बेहद गंभीर है।
उन्होंने कहा कि पुलिस को विश्वास है कि इन हत्याओं को किसी आपराधिक गिरोह ने अंजाम दिया है।
dharmpath.com dharmpath