ब्राजील में दक्षिणपंथी उम्मीदवार बोलसोनारो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता

ब्रासीलिया, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में दक्षिणपंथी नेता जेयर बोलसोनारो ने जीत दर्ज की। उन्हें 55.42 वोट मिले।

वह एक जनवरी को मिशेल टेमेर के स्थान पर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल 2022 तक चलेगा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आधिकारिक नतीजों के मुताबिक, अब तक 97 फीसदी मतगणना के साथ बोलसोनारो ने जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी फर्नाडो हद्दाद को 44.58 फीसदी वोट मिले।

बोलसोनारो ने इस जीत के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में कहा, “हम सब साथ मिलकर ब्राजील की किस्मत बदलेंगे। हम जानते हैं कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। अब हम यह भी जान गए हैं कि हमें कहां जाना है, ब्राजील के मेरे प्यार देशवासियों इस विश्वास के लिए आपका धन्यवाद।”

बोलसोनारो को पहले चरण के चुनाव में 46 फीसदी वोट मिले थे जबकि हद्दाद को 29 फीसदी वोट मिले थे।

गौरतलब है कि छह सितंबर को पहले चरण के चुनाव प्रचार के दौरान बोलसोनारो पर एक चुनावी रैली के दौरान एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में उनके पेट में गहरे जख्म बन गए थे और उन्हें 23 दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था। उनके दो ऑपरेशन भी हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493