ब्राजील में नेल्सन बारबोसा नए वित्त मंत्री

नेल्सन को जोक्विम लेवी की जगह यह पदभार दिया गया है।

यहां शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बारबोसा ने कहा कि वह जल्द ही पदभार ग्रहण कर लेंगे।

उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। वह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले देश की मुद्रा की मजबूती बढ़ाने के लिए तत्काल कदम उठाएंगे और महंगाई कम करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

राष्ट्रपति रॉसेफ से बजट नियंत्रण पर असहमत होने की वजह से लेवी की मंत्रिमंडल में स्थिति को लेकर काफी असमंजस था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493