स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यह महामारी मिनास गेरेस राज्य में अत्यधिक है।
मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि मिनास गेरेस में पीले बुखार के 502 मामले सामने आए हैं। एस्पीरिटो सांतो में 33, बाहिया में सात, साओ पाउलो में तीन, गाओस में एक और माटो ग्रासो डो सुल में एक मामला सामने आया है।
फिलहाल, पीले बुखार के 72 मामलों की पुष्टि हुई है, 23 मामलों को खारिज किया जा चुका है जबकि 455 की जांच चल रही है।
गौरतलब है कि अनुमानित रूप से पीले बुखार से अभी तक 105 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 98 मामले अकेले मिनास गेरेस में ही हैं।
dharmpath.com dharmpath