ब्राजील में पेट्रोब्रास घोटाले की जांच कर रहे न्यायाधीश की मौत

‘सीएनएन’ की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के दमकल कर्मियों ने बताया कि न्यायधीश तेओरी जवास्की का शव तटीय शहर पाराटी के पास विमान के मलबे से मिला।

हॉकर बीचक्रॉफ्ट में जवास्की के साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे। दुर्घटना स्थल पर दो अन्य शव भी मिले हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है।

68 वर्षीय न्यायधीश की मौत की पुष्टि उनके बेटे फ्रांसिस्को प्रेह्न जवास्की ने फेसबुक के जरिए की।

फ्रांसिस्को ने लिखा, “प्यारे मित्रों, मुझे अभी सूचना मिली है कि मेरे पिता गुजर गए हैं। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।”

तेओरी का विमान साओ पाउलो के कांपो जी मारटे हवाईअड्डे से दोपहर 1 बजे उड़ा था। उड़ान के एक घंटे के भीतर यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

‘द गार्डियन’ के अनुसार, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है। नौसेना के जहाज, नौकाएं और सेना व अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने क्षेत्र में जांच और बाकी मलबे की खोज शुरू कर दी है।

ब्राजीलियन नेशनल एयरफोर्स के अनुसार, यह विमान होटलों के कारोबारी कार्लोस अल्बटरे फिलगुएरास का था।

तेओरी जवास्की को साल 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफ ने सर्वोच्च न्यायालय का न्यायधीश नियुक्त किया था। उन्होंने लावा जाटो या कार वॉश मामले में भारी रिश्वतखोरी तथा सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास सहित ब्राजील की अन्य बड़ी कंपनियों में भ्रष्टाचार की जांच की।

हाल के दिनों में वह ब्राजील की निर्माण कंपनी ओडीब्रेक्ट के वरिष्ठ कार्यकारियों से जुड़े सबूतों की जांच कर रहे थे, जिसके बाद कांग्रेस और व्यवसायिक समुदाय के कई शक्तिशाली लोगों की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493