साल 2004 में 50 लाख की तुलना में 2014 में बाल श्रमिकों की संख्या घट कर 28 लाख रह गई है।
सामाजिक विकास मंत्री टेरेजा कैंपेलो के मुताबिक, बाल श्रमिकों के सामाजिक वर्गो में भी बदलाव आया है। बाल श्रम में फंसे अशिक्षित बच्चों और कम आय वाले परिवारों की तुलना में उन बच्चों की संख्या अधिक है, जो स्कूल जाने वाले 14 वर्ष से अधिक आयु के किशोर हैं या फिर स्थाई आय वाले परिवार से संबद्ध रखते हैं।
ब्राजील के संविधान में 13 साल के कम उम्र के बच्चों के काम करने या उनसे काम करवाने पर पाबंदी है।
कैंपेलो ने कहा कि कुछ गरीब परिवारों की स्थिति ऐसी होती है कि उनके बच्चों को काम करने की जरूरत होती है। ऐसे में 14 और 15 साल की उम्र के किशोर प्रशिक्षु कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।
16 से अधिक उम्र के बच्चे एक सुरक्षित, स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण में औपचारिक रोजगार कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath