ब्राजील में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर

ब्रासीलिया, 6 सितंबर (आईएएनएस)। वेतन में 14.78 प्रतिशत वृद्धि की मांग को लेकर ब्राजील के बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। यह जानकारी कर्मचारी संघों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हड़ताल से सभी सरकारी और निजी बैंक प्रभावित होंगे। बैक कर्मचारी संघ और बैंक मालिकों के बीच समझौता नहीं होने के बाद बैंक कर्मी हड़ताल पर चले गए। बैंक मालिकों ने 6.5 प्रतिशत वेतन वृद्धि की पेशकस की, जो साल 2015 की मुद्रा स्फीति दर 10.67 प्रतिशत से कम थी।

बैंक कर्मचारी बैंक के लाभ में अधिक भागीदारी देने, राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन से चार गुना अधिक न्यूनतम वेतन 3940 रियल (1194 डॉलर) तय करने, भोजन बोनस में सुधार और छंटनी कम करने के लिए कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

‘नेशनल फेडरेशन ऑफ बैंक’ (फेनाबैन)ने कहा कि वह कर्मचारियों की मांग नहीं मान सकता है। उसने आगे कहा कि वह मुद्रास्फीति दर से अधिक वेतन वृद्धि का भार नहीं सहन कर सकता है।

हाल के वर्षो में वार्ता विफल होने या मांगें नहीं माने जाने के कारण बैंक कर्मचरियों ने कई बार हड़ताल की है। देशभर में बैंक कर्मचारियों की संख्या 512,000 है।

साल 2015 में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल 21 दिनों तक चली थी। यह हड़ताल तब खत्म हुई जब वेतन वृद्धि की पेशकश 6.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493