ब्राजील के समाचार पत्र ‘ओ ग्लोबो’ की मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, जैनट ने रेनान के अलावा ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जोस सार्ने (1985-1990), चैंबर ऑफ डिप्यूटीज के निलंबित अध्यक्ष एडुआडरे कुन्हा और ब्राजीलियन डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी (पीएमडीबी) के अध्यक्ष रोमेरो जुका की गिरफ्तारी का भी आग्रह किया है।
जैनट का यह अनुरोध उस रिकॉडिंग के सार्वजनिक होने के बाद आया है, जिसमें पीएमडीबी के कुछ नेता सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास से संबंधित भ्रष्टाचार मामले की जांच ‘ऑपरेशन कार वॉश’ में खलल डालने पर चर्चा करते सुने गए हैं।
यह रिकार्डिग पेट्रोब्रास की सहायक तेल कंपनी ट्रांसपेट्रो के पूर्व अध्यक्ष सर्गियो मचाडो ने उपलब्ध कराई।
सर्गियो ने न्यायिक अधिकारियों के समक्ष पीएमडीबी नेतृत्व को सात करोड़ रियास (दो करोड़ डॉलर) देने की बात स्वीकार की थी।
dharmpath.com dharmpath