ब्राजील : रियो डर्बी में वास्को की जीत

रियो डी जनेरियो, 28 मई (आईएएनएस)। ब्राजील सेरी-ए चैम्पियनशिप के एक मैच में वास्को डीगामा क्लब ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी क्लब फ्लूमिनेंसे को 3-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पहले हाफ में लुइस फाबियानो ने 26वें मिनट में गोल कर वास्को क्लब का खाता खोला।

इसके बाद दूसरे हाफ में दोनों क्लबों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हेनरीक डुराडो ने 59वें मिनट में फ्लूमिनेंसे के लिए पेनाल्टी पर गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।

हेनरीक ने 65वें मिनट में एक बार फिर पेनाल्टी पर गोल तक फ्लूमिनेंसे को वास्को क्लब पर 2-1 से बढ़त दिलाई। हालांकि, आंद्रेस एस्कोबार (75वें मिनट) और नेने (93वें मिनट) की ओर से किए गए दो गोल के दम पर वास्को ने फ्लूमिनेंसे की इस बढ़त को नाकाम करते हुए 3-2 से जीत हासिल की।

इसके अलावा, इस चैम्पियनशिप में शनिवार रात ही खेले गए एक अन्य मैट में अर्जेटीना के अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर लुकास प्राटो और लुइस अराउजो की ओर से किए गए गोल के दम पर साओ पाउलो ने मौजूदा विजेता पाल्मेरास को 2-0 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493