ब्राजील : रेडियो कर्मी की स्टूडियो में हत्या

रियो डी जनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर ब्राजील के सेआरा राज्य में भ्रष्टाचार के एक मामले का भंडाफोड़ करने वाले एक रेडियो कर्मी की गुरुवार को सीधे प्रसारण के दौरान हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

कैमोसिम में रेडियो लिबरडाडे एफएम के स्टूडियो में घुसकर दो हमलावरों ने समाचार वाचक ग्लेडसन कार्वाल्हो पर तीन गोलियां दाग दीं और फरार हो गए।

बुरी तरह घायल रेडियो पत्रकार की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

कैमोसीम नगर पालिका प्रशासन ने एक बयान में कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद है। आज हमारे क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई।”

कार्वाल्हो को राजनीतिक भ्रष्टाचार की रिपोर्ट को लेकर कई बार धमकी भी मिली थी।

इससे पहले, इसी वर्ष मई में एक सप्ताह के अंदर दो पत्रकारों की हत्या कर दी गई थी। समाचारपत्रों के राष्ट्रीय संगठन ने इस बर्बरतापूर्ण घटना की निंदा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493