रियो डी जनेरियो, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनाकियो लूला डा सिल्वा ने गुरुवार को वर्कर्स पार्टी (पीटी) की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के प्रस्ताव को स्वीकार लिया है।
अदालत ने बुधवार को लूला की भ्रष्टाचार के मामले में 12 साल की सजा के खिलाफ दायर अपील खारिज कर दी थी।
लूला ने अपने नाम पर लगे दाग को साफ करने के लिए संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।
लूला ने साओ पाउलो में पीटी कार्यालय में पीटी की ओर से प्रतिनिधित्व करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
dharmpath.com dharmpath