ब्राजील वापसी के करीब हैं अवेलार

रियो डी जनेरियो, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। टोरिनो के लिए खेलने वाले लेफ्ट बैक डेनिलो अवेलार ने कहा है कि वह अपने देश ब्राजील वापसी की तैयारी में हैं और इस सिलसिले में उनकी ब्राजीली क्लब कोरिंथियंस से बात चल रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 28 साल के अवेलार अभी फ्रांस के क्लब एमीनेंस के लिए लोन पर खेल रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने लीग-1 में 10 मैच खेले हैं।

अवेलार ने ब्राजीली टीवी आरपीसी को दिए साक्षात्कार में कहा, “हमारे बीच बातचीत चल रही है। यूरोप में आठ साल बिताने के बाद अब मैं स्वदेश लौटना चाहता हूं।”

कोरिंथियंस को अभी एक लेफ्ट बैक की जरूरत है क्योंकि उसने गुर्लेमे एराना को सेविला को बेच दिया है। साथ उसने मार्सील को भी लोन पर किसी क्लब में भेजने की तैयारी कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493