ब्राजील : श्रमिक दिवस पर लूला की रिहाई की मांग

साओ पाउलो, 2 मई (आईएएनएस)। ब्राजील में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर देश के बड़े श्रमिक संघों ने विरोध प्रदर्शन कर पूर्व राष्ट्रपति लुईस इनेसियो लूला डी सिल्वा की रिहाई की मांग की, जो भ्रष्टाचार के लिए सात अप्रैल से जेल की सजा काट रहे हैं।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, ब्राजील के प्रमुख श्रमिक संघों ने मंगलवार को कुरितिबा शहर में पुलिस परिसर के पास विरोध प्रदर्शन आयोजित किया, जहां लूला 12 साल और एक महीने की सजा काटने के लिए कैद हैं। प्रदर्शन में हजारों की संख्सा में लोगों ने हिस्सा लिया।

ब्राजील में 1964-1985 के सैन्य शासन के अंत के बाद यह पहली बार हुआ है जब इन संगठनों ने एक साझा नारे ‘बचाव का अधिकार और लूला की रिहाई की मांग’ के साथ मई दिवस पर एक साथ मार्च किया है।

यह प्रदर्शन दो बार राष्ट्रपति रह चुके लूला की रिहाई की मांग के लिए था, जो एक धातुकर्मी थे और उन्होंने साओ पाउलो के श्रमिक संघ आंदोलन का नेतृत्व किया था।

सीयूटी श्रमिक संघ के प्रमुख वाग्नेर फ्रीटास ने कहा, “अधिकार समाप्त करने, बढ़ती बेरोजगारी और गरीबी जैसी समस्याओं के साथ श्रमिकों पर इस तरह का हमला कभी नहीं हुआ है। इसके अलावा अब हम ब्राजील के सर्वश्रेष्ठ पूर्व राष्ट्रपति को राजनीतिक कैदी बनते देख रहे हैं।”

मई दिवस पर विरोध प्रदर्शन ब्राजील के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो के साथ ही रियो डी जनेरियो, देश की राजधानी ब्रासीलिया और कम से कम 10 अन्य राज्यों के शहरों में भी आयोजित किए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493