रियो डी जनेरियो, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोलंबिया के स्ट्राइकर मार्लोस मोरेनो की ओर से किए गए गोल के दम पर फ्लामेंगो ने ब्राजील सेरी-ए लीग में खेले गए मैच पाल्मेरास को बराबरी पर रोका।
फ्लामेंगो और पाल्मेरास के बीच शनिवार देर रात खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, माराकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ।
इसके बाद, दूसरे हाफ में दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखा गया। कार्लोस एंटोनियो की ओर से मिले पास को 50वें मिनट में डुडु ने 20 यार्ड से शॉट मारकर फ्लामेंगो के गोल पोस्ट पर पहुंचाया और पाल्मेरास का खाता खोला।
इसके बाद, काफी समय तक किए गए संघर्ष का फल आखिरकार फ्लामेंगो को मिला।
मोरेनो की ओर से 81वें मिनट में किए गए गोल के दम पर फ्लामेंगो ने पाल्मेरास के साथ स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया और इसी बराबरी के स्कोर पर यह मैच समाप्त हो गया।
पिछले 78 मैचों में मोरेनो का यह पहला गोल हा। आठ मार्च, 2016 के बाद के सूखे को खत्म करन उन्होंने आखिरकार गोल स्कोर किया।
मैच के बाद एक बयान में मोरेनो ने कहा, “मैं खुश हूं क्योंकि मैंने काफी लंबे समय से गोल नहीं किया था। हालांकि, यह गोल मेरे लिए तब अधिक मायने रखता, अगर इससे हमारी टीम जीत हासिल करती।”
dharmpath.com dharmpath