ब्राजील सेरी-ए : मिलान का संघर्ष जारी, फियोरेंतीना की जीत

रोम, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। इटली सेरी-ए लीग में जहां एक ओर एसी मिलान का संघर्ष जारी है, वहीं फियोरेंतीना ने अपने मुकाबले में जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन मैचों में हार के बाद लीग के नौवें दौर में रविवार रात को खेला गया मिलान का मैच जेनोआ के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ रहा।

इस ड्रॉ मुकाबले के दौरान मिलान के खिलाड़ियों को प्रशंसकों की हूटिंग का सामना भी करना पड़ा।

लीग सूची में मिलान 13 अंकों के साथ 11वें स्थान पर है।

इसके अलावा, नौवें दौर में रविवार रात को ही खेले गए एक अन्य मैच में फियोरेंतीना ने बेनेवेंतो को 3-0 से हराया।

इस मैच में फियोरेंतीना के लिए मार्को बेनास्सी, खोउमा बाबाकार और सीरिल थेराउ ने गोल किया।

लीग सूची में फियोरेंतीना नौवें स्थान पर है, वहीं बेनेवेंतो सबसे नीचे 20वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493