रियो डी जनेरियो, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। जोआओ पाउलो की ओर से किए गए गोल के दम पर जीत हासिल कर ब्राजील फुटबाल संघ क्लब बोटाफोगो ने सेरी-ए लीग में छठा स्थान हासिल कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बोटाफोगो ने कोर्टिबा को 3-2 से मात देकर अपनी कोपा लिबर्टाडोरेस-2018 में जीत की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बोटाफोगो के खिलाफ मिली हार के कारण कोर्टिबा फिसलकर 20 टीमों की सूची में 19वें स्थान पर पहुंच गया है।
सेरी-ए लीग में रविवार रात खेले गए मैच में डिफेंडर वेर्ले ने गोल कर कोर्टिबा का खाता खोला था।
इसके बाद, दूसरे हाफ में रोजर ने 57वें मिनट में गोल कर बोटाफोगो का खाता खोला। 65वें मिनट में गुइलहेर्मे ऑगस्टो ने गोल कर टीम को 2-1 से बढ़त दी।
कार्लेटो ने हालांकि, 83वें मिनट में कोर्टिबा के लिए गोल कर स्कोर को 2-2 से बराबर कर लिया।
ड्रॉ की ओर रुख कर रहे इस मुकाबले में पाउलो एक नया मोड़ लेकर आए और 84वें मिनट में उन्होंने गोल कर बोटाफोगो को कोर्टिबा पर 3-2 से जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath