ब्राजील सेरी-ए लीग में कोरिंथियंस ने एटलेटिको मिनिएरो को हराया

बेलो होरिजोंते (ब्राजील), 3 अगस्त (आईएएनएस)। कोरिंथियंस क्लब ने ब्राजील सेरी-ए लीग में खेले गए मैच में एटलेटिको मिनिएरो को 2-0 से मात दी।

इस जीत के बाद कोरिंथियंस लीग में नाबाद 18 मैच जीत चुका है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बुधवार रात को खेले गए इस मैच में मैनचेस्टर सिटी के पूर्व स्ट्राइकर जो ने पहले हाफ के 32वें मिनट में गोल दागकर कोरिंथियंस का खाता खोला।

इसके बाद दूसरे हाफ में भी कोरिथियंस ने अपने खेल को मजबूत रखा और 83वें मिनट में रोड्रिगुइन्हो ने दूसरा गोल दागकर क्लब को मिनिएरो पर 2-0 से जीत दिलाई।

ब्राजील सेरी-ए लीग की 20 टीमों की सूची में कोरिंथियंस44 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

लीग में बुधवार को खेले गए अन्य मैचों में बाहिया का कापेकोइंसे के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ रहा, वहीं विटोरिया ने पोंटे प्रेटा को 3-1 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493