साल्वाडोर (ब्राजील), 20 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रेमियो ने ब्राजील सेरी-ए चैम्पियनशिप में बुधवार रात खेले गए मैच में विटोरिया को मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बाराडाओ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ग्रेमियो ने विटोरिया पर 3-1 से जीत हासिल की।
इस मैच के पहले हाफ की शुरुआत के बाद आठवें मिनट में ही फर्नादिन्हो ने गोल कर ग्रेमियो का खाता खोला।
इसके बाद आर्तुर ने 44वें मिनट में दूसरा गोल कर ग्रेमियो को विटोरिया पर 2-0 की बढ़त दी।
दूसरे हाफ में काफी संघर्ष के बाद 58वें मिनट में डेविड ने गोल कर विटोरिया का खाता खोला। हालांकि, यह गोल जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।
इसके बाद रामिरो ने 63वें मिनट में ग्रेमियो के लिए तीसरा गोल किया और इस तरह, क्लब ने विटोरिया को 3-0 से मात दी।
इस जीत से ग्रेमियो लीग सूची में शीर्ष पर काबिज कोरिंथियंस क्लब के और करीब पहुंच गया है।
dharmpath.com dharmpath