रियो डी जनेरियो, 19 जून (आईएएनएस)। वास्को डी गामा क्लब ने अवेल को मात देकर ब्राजील फुटबाल सेरी-ए लीग सूची में छठा स्थान हासिल कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार रात खेले गए मैच में गामा क्लब ने अवेल को 1-0 से मात दी।
इस मैच में चार बार ब्राजील सेरी-ए लीग चैम्पियन गामा के लिए यागो पिकाचु ने गोल किया।
साओ जानुआरियो स्टेडियम में खेले गए मैच में गामा क्लब ने जीत हासिल कर 20 टीमों की सूची में छठा स्थान हासिल कर लिया है, वहीं अवेल सबसे नीचे है।
इस लीग में शनिवार रात को खेले गए एक अन्य मैच में पोंटे प्रेटा का सांतोस के साथ मैच गोलरहित ड्रॉ रहा।
dharmpath.com dharmpath