रियो डी जनेरियो, 7 जून (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई फुटबाल लीग ‘सेरी-ए’ में एटलेटिको पारानेंस के खिलाफ खेला गया मैच ड्रॉ रहने के कारण फ्लूमिनेंस लीग सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने से चूक गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्लूमिनेंस और पारानेंस के बीच खेला गया यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाब्लो ने आठवें मिनट में गोल कर पारानेंस का खाता खोला।
इस गोल की प्रतिक्रिया में फ्लूमिनेंस के लिए रेगिनाल्डो ने 33वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच बढ़त लेने का संघर्ष जारी रहा, लेकिन कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर पाई। इस कारण यह मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
सेरी-ए लीग सूची में इस समय फ्लूमिनेंस 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं पारानेंस 18वें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath