ब्रावो की जगह चार्ल्स वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में शामिल

पर्थ, 1 मार्च (आईएएनएस)। बल्लेबाज जानसन चार्ल्स को चोटिल डारेन ब्रावो के स्थान पर विश्व कप में हिस्सा ले रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।

आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमिटि ने शनिवार को चार्ल्स को ब्रावो के स्थान पर टीम में शामिल करने सम्बंधी कैरेबियाई टीम प्रबंधन के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक ब्रावो को हैमस्ट्रींग की चोट के कारण स्वदेश लौटना पड़ा है। वह विश्व कप में सिर्फ दो मैच में खेल सके थे।

ब्रावो पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए एक रन चुराने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह जिम्बाब्वे और द. अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल सके।

जानसन दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वह अब तक वेस्टइंडीज के लिए 30 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं और 29 के औसत से 869 रन बना चुके हैं।

जानसन पर्थ में टीम के साथ जुड़ेंगे। कैरेबियाई टीम को शुक्रवार को भारत के खिलाफ अपना अगला मैच खेलना है। भारत अब तक खेले गए अपने तीनों मैच जीत चुका है जबकि कैरेबियाई टीम दो मैच जीती है और दो में हारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493