बीजिंग, 4 जून (आईएएनएस)। ब्रिक्स मीडिया फोरम की दो दिवसीय बैठक अगले सप्ताह बीजिंग में होने जा रही है। इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के 25 मीडिया समूह हिस्सा लेंगे।
यह बैठक सात से आठ जून तक होगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस बैठक में मीडिया विकास के लिए मल्टीमीडिया नवाचार के साथ मीडिया के कर्तव्य एवं उनकी सामाजिक जवाबदेही पर भी चर्चा होगी।
फोरम का उद्देश्य ब्रिक्स देशों के मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म में सुधार करना, नवाचार को बढ़ावा देना है।
इस दौरान ब्रिक्स मीडिया संयुक्त फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।
इस फोरम का आयोजन संयुक्त रूप से ब्रिक्स देशों के मीडिया समूह कर रहे हैं।
इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता चीन कर रहा है, वह सितंबर में फुजियान प्रांत के शिएमेन में नौवें ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी भी करेगा।
dharmpath.com dharmpath