लॉस एंजेलिस, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के जीवन पर आधारित फिल्म जल्द ही टेलीविजन पर प्रसारित होगी। इसमें उनके जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है।
टीवी नेटवर्क लाइफटाइम ने बुधवार को इस बायोपिक की घोषणा की। इस फिल्म में जस्टिन टिम्बरलेक, जैसन एलेग्जेंडर और केविन फेडरलिन के साथ उनके संबधों को भी दशार्र्या जाएगा।
‘ब्रिटनी’ नामक टीवी फिल्म ऐनी मेरी हैस द्वारा लिखित है।
इसके प्रोडक्शन का काम वैंकूवर में 19 सितंबर से शुरू होगा। फिल्म 2017 में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath