ब्रिटनी स्पीयर्स ने मनाया प्रेमी सैम असगरी का जन्मदिन

लॉस एंजिलिस, 7 मार्च (आईएएनएस)। गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने प्रेमी और निजी प्रशिक्षक सैम असगरी का जन्मदिन कुछ निजी पल साथ बिताकर मनाया।

‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक असगरी 3 मार्च को 23 साल के हो चुके हैं। वहीं, स्पीयर्स की उम्र 35 साल है।

स्पीयर्स ने जश्न के इस मौके की तीन तस्वीरें भी साझा कीं।

स्पीयर्स ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, “मेरे प्रेमी सैम असगरी का जन्मदिन”

पहली तस्वीर में यह जोड़ा साथ-साथ घूमते नजर आ रहा है। स्पीयर्स ने अपने प्रेमी को विशेष केक भी भेंट किया था, जिस पर उनका असली नाम हेसम लिखा था। इस जोड़े ने एक स्नैपचैट सेल्फी भी साझा किया।

असगरी ने इस दौरान स्पीयर्स द्वारा लाए केक की तस्वीरें साझा की। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “वह मुझे मेरे असली नाम से पुकारती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493