ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने मध्यावधि चुनाव की घोषणा की (लीड-1)

लंदन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने मंगलवार को समयपूर्व आठ जून को आम चुनाव कराने की घोषणा की।

बीबीसी की रपट के अनुसार, डाउनिंग स्ट्रीट से जारी एक अनपेक्षित बयान में प्रधानमंत्री मे ने कहा कि वह सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का आह्वान करती हैं।

मे ने कहा है कि यूरोपीय संघ से अलग होने पर हुए जनमत सर्वेक्षण के बाद ब्रिटेन को निश्चितता, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493