लंदन आधारित स्वतंत्र सर्वेक्षण एजेंसी ओआरबी इंटरनेशनल के अनुसार ब्रिटेन के 2,075 वयस्कों के बीच कराए गए सर्वे में 946 ने मुक्त व्यापार की तुलना में आव्रजन पर अधिक नियंत्रण को प्राथमिकता दी।
ओआरबी के प्रबंध निदेशक जॉनी हील्ड ने कहा, “इस सर्वेक्षण से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि अगर देश को किसी एक को चुनना पड़े तो वह मुक्त व्यापार के बजाए अपनी सीमाओं पर अधिक नियंत्रण का चुनाव करेगा।”
dharmpath.com dharmpath