ब्रिटेन, अमेरिका व्यापार समझौता जल्द होगा : ट्रंप

हैम्बर्ग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्हें ब्रिटेन केसाथ एक मजबूत व्यापारिक समझौता जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

बीबीसी के मुताबिक, ट्रंप ने हैम्बर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ बातचीत के बाद यह बयान दिया।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “ऐसा कोई भी देश नहीं है, जो आपस में हम दोनों देशों से ज्यादा करीब हो।”

ट्रंप ने कहा, “हम व्यापारिक समझौते पर काम कर रहे हैं, जो बहुत बड़ा होने जा रहा है और यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा। मुझे लगता है कि इस समझौते को बहुत जल्दी पूरा कर लेंगे।”

ट्रंप ने कहा कि वह जल्दी ही लंदन का दौरा करेंगे।

समाचारपत्र द गार्डियन के मुताबिक, ब्रेक्सिट व्यापार समझौते के पूरा होने के अलावा थेरेसा और ट्रंप उत्तर कोरिया के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे और पेरिस समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने के मुद्दे को भी उठाएंगे।

इस बैठक से पहले ट्रंप ने थेरेसा मे के साथ विशेष संबंध की सराहना की, जो उन्होंने थेरेसा मे के साथ विकसित किए हैं।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मे और मैंने बहुत ही विशेष संबंध विकसित किए हैं और मुझे लगता है कि व्यापार दोनों देशों के बीच प्रमुख कारक होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493