ब्रिटेन की गोल्डी को मिलेगा 2008 ओलम्पिक का कांस्य

लंदन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की एथलीट गोल्डी सायेर को 2008 ओलम्पिक खेलों का कांस्य पदक हासिल होगा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस की ट्रैक एवं फील्ड एथलीट मारिया अबाकुमोवा की डोपिंग प्रतिबंध के खिलाफ अपील असफल रही है। मारिया की इसी असफलता के कारण सायेर को कांस्य पदक हासिल होगा।

रूस की एथलीट को 2008 ओलम्पिक खेलों में महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल हुआ था लेकिन बीजिंग में लिए गए नमूने के दोबारा परीक्षण के बाद उन्हें ट्यूरीनाबोल नामक दवा के सेवन का दोषी पाया गया।

इस कारण मारिया रजत पदक से चूक गईं और खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने उनकी अपील को खारिज कर दिया। अब इस स्पर्धा का कांस्य पदक सायेर को दिया जाएगा। सायेर का किसी बड़े टूर्नामेंट में यह पहला पदक होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493