ब्रिटेन की नन्ही राजकुमारी का नाम शारलेट एलिजाबेथ डायना

लंदन, 4 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के शाही परिवार में शनिवार को जन्मी राजकुमारी का नाम शारलेट एलिजाबेथ डायना रखा गया है। सोमवार को इसकी घोषणा की गई।

लंदन के एक अस्पताल में राजकुमारी के जन्म के दो दिन के बाद केनसिंगटन पैलेस ने यह घोषणा की।

डेली मेल की एक रपट के मुताबिक, ब्रिटेन के राजकुमार व राजकुमारी ने बच्ची के जन्म के तुरंत बाद ही उनका नाम सोच लिया था, लेकिन इसकी सार्वजनिक घोषणा करने से पहले वह इसे महारानी एलिजाबेथ को बताना चाहते थे।

परिवार ने सांदरिंघम में सोमवार को महारानी से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493