ब्रिटेन के मैनचेस्टर में विस्फोट, 19 मरे

लंदन, 23 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के मैनचेस्टर के एक स्टेडियम में संदिग्ध आतंकवादी हमले में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 घायल हो गए।

गायिका एरियाना ग्रैंडे के कंसर्ट के बाद यह विस्फोट हुआ।

बीबीसी के मुताबिक, पुलिस को अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रैंडे के कंसर्ट के बाद स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10.35 बजे मैनचेस्टर एरिना में विस्फोट की खबरें मिलीं।

सूत्रों के मुताबिक, अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि पहली बार जिस स्थान विस्फोट हुआ, उसी स्थान पर एक और संदिग्ध उपकरण रखा हुआ था।

पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया जबकि प्रशासन विस्फोट की जांच कर रहा है। आपातकाल सेवा और एंबुलेंस सेवाओं को घटनास्थल पर भेजा गया।

स्टेडियम में लगभग 20,000 लोग ग्रैंडे की परफॉर्मेंस देखने जुटे थे।

कंसर्ट में शामिल कुछ लोगों ने इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जारी की है जिसमें लोगों को घटनास्थल से भागते हुए देखा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493