ब्रिटेन के संग्रहालय की ममियों का ऑस्ट्रेलिया में होगा प्रदर्शन

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की सरकार ने बुधवार को बताया कि इन ममियों को ब्रिटिश संग्रहालय से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में लाया जा रहा है।

न्यूसाउथ वेल्स के कला मंत्री ट्रॉय ग्रांट ने कहा कि इस प्रदर्शनी में ब्रिटिश संग्रहालय की मिस्र से संबंधित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो मिस्र के बाहर इस तरह की वस्तुओं का सबसे बड़ा और व्यापक संग्रह है।

उन्होंने कहा, “मिस्र की 1800 से 3000 हजार साल पुरानी छह ममियों को इस समृद्ध अवधि से जुड़े अंत्येष्टि प्रथाओं और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले 200 वस्तुओं के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।”

यह प्रदर्शनी इस साल 10 दिसम्बर से 30 अप्रैल 2017 तक चलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493