ब्रिटेन चुनाव : डेविड कैमरन की पार्टी को बढ़त (लीड-1)

लंदन, 8 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के आम चुनाव में मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार, प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के नेतृत्व वाली कंजरवेटिव पार्टी में आगे चल रही है। कंजरवेटिव ने हाउस ऑफ कामंस की 650 में से अब तक 292 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

ब्रिटेन में मतदान गुरुवार को हुआ था।

बीबीसी के रपट के मुताबिक, एड मिलिबैंड की लेबर पार्टी को अबतक 219 सीटें मिली हैं। स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) को 56, डेमोक्रेटिक युनियनिस्ट पार्टी और लिबरल डेमोक्रेट ने आठ-आठ सीटें जीती हैं।

कैमरन ने कहा कि चुनाव के नतीजों से ऐसा लग रहा है कि कंजरवेटिव पार्टी मजबूत स्थिति में है और पार्टी को इसके सकारात्मक प्रचार की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

उन्होंने कहा कि कंजरवेटिव ने अपने घोषणापत्र में कामकाजी लोगों को भी स्थान दिया था और उन्हें उम्मीद है कि वह अपने वादे पूरे कर पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493