लंदन, 24 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) में बने रहने या इसकी सदस्यता से बाहर निकलने को लेकर गुरुवार को कराए गए जनमत संग्रह में करीब 52 फीसदी मतदान ‘ब्रक्सिट’ के पक्ष में हुआ है, जबकि 48 प्रतिशत वोट ‘ब्रिमेन’ के लिए पड़े हैं।
‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन ने इस जनमत संग्रह के जरिये 43 वर्षो बाद ईयू की सदस्यता से हटने के पक्ष में वोट किया है।
‘रीमेन’ अभियान के पक्ष में 15,692,092 वोट पड़े, जबकि ‘लीव’ के पक्ष में इससे 6,835,512 अधिक वोट पड़े।
बीबीसी ने भारतीय समयानुसार सुबह 9.40 बजे ‘ब्रक्सिट’ के पक्ष में वोट पड़ने का अनुमान जताया था।
dharmpath.com dharmpath