ब्रिटेन में कौन करता है ज्यादा सेक्स

लंदन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरपूर्व ब्रिटेन में रहने वाले लोग देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले के मुकाबले बिस्तर पर ज्यादा सक्रिय होते हैं। वे महीने में कम से कम 5 बार सेक्स जरूर करते हैं। यह जानकारी एक नए सर्वेक्षण से सामने आई है।

वहीं, दूसरी तरफ एक औसत ब्रिटिश नागरिक महीने में केवल 3 बार ही सेक्स करते हैं। जबकि एक तिहाई लोगों का कहना है कि महीने भर तक वे सेक्स करते ही नहीं है। यह सर्वेक्षण मार्केट रिसर्च फर्म वनपोल ने आईटीवी पर प्रकाशित होनेवाले कार्यक्रम दिस मार्निग के लिए करवाया था।

वेल्सऑनलाइन डॉट को डॉट यूके में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक तिहाई वेल्स के लोगों ने कहा कि उन्होंने इस महीने बिल्कुल भी सेक्स नहीं किया। वेल्स के लोग महीने में सामान्यत: 2.1 बार ही सेक्स करते हैं जोकि ब्रिटेन के औसत महीने में तीन बार से काफी पीछे है।

इसके अलावा वेल्स के 35.4 फीसदी लोगों का कहना है कि उन्होंने सेक्स खिलौनों का इस्तेमाल तिमाही में कम से कम एक बार किया। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया अपने सेक्स जीवन में उमंग पैदा करने के लिए पोर्न देखते हैं।

वहीं, जिन्होंने सेक्स किया था उनमें से कुछ लोगों ने स्वीकार किया वे नकली चरमसुख, थकान और पारिवारिक जिम्मेदारियों की समस्या से जूझ रहे हैं। जबकि दो तिहाई लोग अपने यौन जीवन से पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। 70 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उनका यौन जीवन काफी अच्छा चल रहा है जबकि अपने यौन जीवन से महज 58 फीसदी पुरुष ही संतुष्ट नजर आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493