ब्रिटेन में दंपति ‘नर्व एजेंट’ के जहर से बेहोश, हालत गंभीर

लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के विल्टशर में एक महिला और पुरुष के शरीर में उसी तरह का ‘नर्व एजेंट’ पाया गया है जो रूस के पूर्व जासूस सर्गेइ स्क्रिपल और उनकी बेटी की हत्या के प्रयास में इस्तेमाल किया गया था।

यह दंपति अपने घर में बेहोशी की हालत में पाया गया।

बीबीसी के मुताबिक, चार्ली रोली और डॉन स्ट्रगस शनिवार को अपने घर में बेहोशी की हालत में मिले। इनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मेट्रोपोलिटन पुलिस का कहना है कि इस तरह के लक्षण अभी किसी और में नहीं मिले हैं। इस बात के भी साक्ष्य नहीं मिले हैं कि इस दंपति को जानबूझकर निशाना बनाया गया।

सरकार ने गुरुवार को जांच के लिए आपात बैठक बुलाई है।

आतंकवाद रोधी पुलिस नेटवर्क विल्टशायर पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रहा है।

सहायक आयुक्त नील बसु का कहना है कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या यह दंपति उसी बचे हुए नर्व एजेंट की चपेट में आया है, जिससे स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया को निशाना बनाया गया था।

बीबीसी के मुताबिक, बसु ने कहा कि किसी भी तरह का दूषित सामान नहीं मिला है लेकिन अधिकारी इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं कि क्या इस दंपति को जहर दिया गया या नहीं।

उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी अनजान चीज को उठाने से बचने की जरूरत है।

गृह मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि मार्च में स्क्रिपल और उनकी बेटी पर हुए हमले के बाद इस तरह की घटना हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493