ब्रिटेन में धूम्रपान दर अब तक के निचले स्तर पर

लंदन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पबों, क्लबों, बार व रेस्तरां से सिगरेट को हटाए जाने के एक दशक बाद ब्रिटेन में धूम्रपान दर सबसे निचले स्तर पर दर्ज की गई है।

लंदन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पबों, क्लबों, बार व रेस्तरां से सिगरेट को हटाए जाने के एक दशक बाद ब्रिटेन में धूम्रपान दर सबसे निचले स्तर पर दर्ज की गई है।

कैंसर रिसर्च यूके के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, साल 2007 में जब धूम्रपान पर प्रतिबंध लागू किया गया था तो उस समय की तुलना में अब देश में 19 लाख धूम्रपानकर्ता हैं।

कैंसर रिसर्च यूके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सर हरपाल कुमार ने कहा, “हम धूम्रपान प्रतिबंध के 10 साल की अपार सफलता पर चकित हैं।”

कैंसर रिसर्च यूके के सांख्यकी सूचना दल के गणना के अनुसार, साल 2016 में ब्रिटेन में 83 लाख वयस्क धूम्रपान करने वाले पाए गए, जबकि साल 2007 में यह संख्या 1.02 करोड़ थी। यानी इस धूम्रपान करने वालों की संख्या 19 लाख घट गई है।

कैंसर रिसर्च यूके ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ब्रिटेन में अब धूम्रपान करने वाले व्यस्कों की संख्या 83 लाख है।

शोध के परिणाम में कहा गया कि धूम्रपान करने वाले वयस्कों की संख्या में यह गिरावट अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493