सार्वजनिक स्वास्थ्य इंगलैंड (पीएचई) ने शुक्रवार को बताया कि पिछले छह महीनों में स्कार्लेट बुखार के 6,157 मामले सामने आए हैं। पिछले साल की तुलना में इसमें सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें और वृद्धि की आशंका है।
यह बुखार मुख्य रूप से 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रभावित करता है, लेकिन इसका उपचार हो सकता है।
पीएचई ने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य पेशेवरों को किसी भी मरीज की जांच के दौरान सतर्क रहने को कहा है। यह बुखार ग्रुप ए बैक्टीरिया स्ट्रेप्टोकोकस से होता है।
एजेंसी का कहना है कि पिछले तीन साल में स्कार्लेट बुखार के मामले बढ़े हैं। 2013 की समान छह अवधि में स्कार्लेट बुखार के सिर्फ 2,800 मामले दर्ज हुए थे।
पीएचई ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यह बीमारी इस बैक्टीरिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है।
dharmpath.com dharmpath