लंदन, 13 सितंबर (आईएएनएस)। इंगलैंड और वेल्स में मंगलवार को विंस्टन चर्चिल के चेहरे वाला प्लास्टिक का एक नया 5 पाउंड (6.66 डॉलर) का नोट जारी किया गया, जो धोखे से वाशिंग मशीन में डाले जाने पर भी काम के लायक बना रहेगा।

एफे न्यूज की रिपोर्ट में बैंक ऑफ इंग्लैंड के गर्वनर मार्क कार्नी ने बताया कि नया नोट ज्यादा साफ और मजबूत है। यह पुराने नोट से कहीं अधिक प्रतिरोध झेल सकता है।
उन्होंने कहा, “इसमें पॉलीमर का प्रयोग किया गया है। इसका मतलब यह है कि इसे पर्स में रखने या मोड़ने पर या जेब में रखने पर यह खराब नहीं होगा। यहां तक कि इसे वाशिंग मशीन में रखकर चला दिया जाए तो भी यह खराब नहीं होगा।”
यह नोट सबसे पहले जिन शहरों में जारी किए जाएंगे, वे हैं लंदन, मैनचेस्टर, लीड्स, हल और कार्डिफ। एक बात और, 5 पाउंड के पुराने नोट 5 मई, 2017 तक ही वैध रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath