ब्रिटेन : सिखों ने स्मारक के लिए जुटाया चंदा

लंदन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन में सिख समुदाय ने दो विश्वयुद्धों में जान न्योछावर कर चुके सिख सैनिकों की याद में स्मारक बनाने का बीड़ा उठाया है। मीडिया में सोमवार को आई रपट के मुताबिक समुदाय ने एक मेले का आयोजन कर स्मारक के लिए धन एकत्र किया।

द एग्जामिनर समाचार पत्र ने बताया कि यह स्मारक उन सिख सैनिकों की याद में बनाया जा रहा है, जिन्होंने प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटेन की तरफ से लड़ते हुए वीरगति पाई थी।

अखबार ने बताया है कि इस वार्षिक सिख मेले का आयोजन हडर्सफील्ड इलाके में डाइटन के यॉर्कशायर लायन्स में किया गया।

हडर्सफील्ड के कई पूर्व सैनिकों और सिख समुदाय के लोगों ने सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर शराब और मांस का सेवन नहीं किया गया।

समुदाय के सदस्यों ने मेले में परंपरागत खेल खेले। इनमें तलवारबाजी (गटका) भी शामिल थी। पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता हुई और बर्मिघम के गायक सुखशिंदर सिंह सहित कई सिख कलाकारों ने संगीत के कार्यक्रम पेश किए।

अमेरिका की एसडब्ल्यूएटी टीम का प्रदर्शन और पहलवानों की प्रतियोगिता मेले के मुख्य आकर्षणों में रही। थाई मुक्केबाजी और रस्साकशी का भी लोगों ने मजा लिया। बच्चों और परिवारों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं हुईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493