ब्रिटेन से तुर्की के लिए रवाना हुए नरेंद्र मोदी

लंदन, 14 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरा समाप्त हो गया और वह जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को ब्रिटेन से तुर्की के लिए रवाना हो गए।

जी20 शिखर सम्मलेन की बैठक रविवार को होने वाली है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “अलविदा लंदन! प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन का तीन दिवसीय सफल दौरा समाप्त कर जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने तुर्की के लिए उड़ान भरी।”

मोदी का ब्रिटेन दौरा बेहद व्यस्तता भरा रहा और इस दौरान उन्होंने भारत और ब्रिटेन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बैठकों में हिस्सा लिया तथा दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने एक-दूसरे से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत भी की।

इस दौरान दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के अलावा दोनों देशों के बीच 14 अरब डॉलर मूल्य के कारोबारी समझौते भी हुए।

मोदी ब्रिटेन की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और इसके अलावा उन्होंने निवेशकों को भारत की ओर आकर्षित करने के लिए गिल्ड हॉल में एक भाषण भी दिया।

मोदी के इस दौरे का बड़ा आकर्षण रहा लंदन के वैंब्ली स्टेडियम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करना। शुक्रवार की रात हुए मोदी के इस संबोधन को सुनने वैंब्ली स्टेडियम में करीब 60,000 दर्शक इकट्ठे हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493