ब्रिट अवॉर्डस में प्रस्तुति देंगी मैडोना

लंदन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध गायिका मैडोना 25 फरवरी को लंदन के ओ2 एरेना में आयोजित ब्रिट अवॉर्ड्स में प्रस्तुति देंगी।

कहा जा रहा है कि कार्यक्रम के आयोजकों के साथ मैडोना की अगले महीने आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बारे में बातचीत चल रही है। मैडोना पूरे 20 सालों बाद ब्रिट कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार एक सूत्र ने बताया, “मैडोना बहुत सारे दर्शकों के सामने प्रस्तुति देना चाहती हैं, ताकि उनके गाने ज्यादा से ज्यादा प्रभावी हों और इसके लिए ब्रिट से ज्यादा सटीक कोई और कार्यक्रम नहीं हो सकता।”

मैडोना को आशा है कि ब्रिट में उनकी प्रस्तुति आठ फरवरी को आयोजित ग्रैमी अवॉर्ड्स से पहले लोगों का ध्यान उनके नए संगीत एल्बम की ओर खींचने में कामयाब होगी।

सूत्र ने बताया, “मैडोना ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि वह ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह में प्रस्तुति देंगी, जहां वह अपने नए एल्बम के गाने प्रस्तुत करेंगी।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493