ब्रिट पुरस्कार से सम्मानित होंगे डेविड

लंदन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। यहां अगले महीने ब्रिट अवार्डस में प्रख्यात संगीतकार डेविड बॉवी को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके ‘असाधारण जीवन और कार्य’ के लिए सम्मानित किया जाएगा।

लंदन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। यहां अगले महीने ब्रिट अवार्डस में प्रख्यात संगीतकार डेविड बॉवी को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके ‘असाधारण जीवन और कार्य’ के लिए सम्मानित किया जाएगा।

बीबीसी डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, कैंसर से पीड़ित डेविड (69) का निधन 10 जनवरी को हुआ था। यहां उन्हें 24 फरवरी को सम्मानित किया जाएगा।

ब्रिट्स के अध्यक्ष मैक्स लौसाडा ने कहा, “डेविड बॉवी महत्वपूर्ण और प्रभावशाली गीतकारों में से एक थे। उनके प्रशंसक दुनियाभर में थे। हमारे लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने संगीतकारों की पीढ़ियों को प्रेरित किया और आने वाले कई वर्षों के लिए संगीत को आकार दिया।”

उन्होंने कहा, “स्वाभाविक रूप से, हम आगामी ब्रिट पुरस्कारों में उनके असाधारण जीवन और कार्य के लिए उन्हें सम्मानित करना चाहते हैं।”

डेविड बॉवी का नाम 2014 के ब्रिट अवार्डस के लिए सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश पुरुष गायक के तौर पर शामिल किया गया है। वह समारोह के इतिहास में ब्रिट अवार्ड के सबसे बुजुर्ग प्राप्तकर्ता बन गए हैं।

बॉवी के लिए 31 मार्च को न्यूयॉर्क के कार्नेगी हॉल में एक यादगार संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493