ब्रीटिश एथलीट प्रतिस्पर्धा से भागते है : कोए

लंदन, 22 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक महासंघ (आईएएफएफ) के अध्यक्ष सेबास्टियन कोए ने ब्रीटिश खिलाड़ियों पर विश्व इंडोर चैम्पियनशिप में बुरे प्रदर्शन के बाद उन पर प्रतिस्पर्धा से बचने का आरोप लगाया है।

टीम हाल ही में समाप्त हुई प्रतियोगिता में एक रजत और दो कांस्य पदक ही हासिल कर पाई थी।

उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहता हूं। कुछ खिलाड़ी खेलने से डर रहे हैं। प्रतिस्पर्धा का कोई विकल्प नहीं है। आपको सफलता ट्रेनिंग ट्रैक पर नहीं मिलेगी। आपको प्रतिस्पर्धा करनी होगी।”

कोए ने कहा, “ऐसी कई स्पर्धाओं में आपको अपने खिलाड़ियों को भेजना होता है क्योंकि इसके बाद पेसमेकर काफी अलग खेल है जहां आपको काफी ध्यान देना होता है। मुझे इस बात की चिंता है कि सीखने के दिन इस तरह से बर्बाद किए जा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493