ब्री लार्सन, एलेक्स ग्रीनवाल्ड की सगाई टूटी

लॉस एंजेलिस, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री ब्री लार्सन और संगीतकार एलेक्स ग्रीनवाल्ड ने लगभग तीन साल बाद अपनी सगाई तोड़ दी है।

29 वर्षीय अभिनेत्री और फैंटम प्लैनेट के इस 39 वर्षीय फ्रंटमैन ने वर्ष 2016 में टोक्यो में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ से एक सूत्र ने कहा, “उन्होंने फिलहाल अपनी सगाई से कदम पीछे खींच लिए हैं, लेकिन वे एक-दूसरे के करीब हैं।”

वे सगाई से पहले कई वर्षो से डेटिंग कर रहे हैं, क्योंकि वर्ष 2013 से वे रोमांटिक रिश्ते में हैं।

ग्रीनवाल्ड उस साल लार्सन के साथ कई अवार्ड सीजन इवेंट्स में शामिल हुए थे, जब लार्सन को 2015 की थ्रिलर फिल्म ‘रूम’ के लिए पहचान मिली।

यहां तक कि उन्होंने वर्ष 2016 ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार स्वीकारते हुए ग्रीनवल्ड का आभार जताया था।

उन्होंने ‘रूम’ के अपने सह-कलाकार के बारे में कहा था, “जैकब ट्रेमब्ले इस दौरान हर संभव तरीके से मेरे साथी रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे असली साथी, एलेक्स ग्रीनवल्ड, आई लव यू।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493