लॉस एंजेलिस, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री ब्री लार्सन और साओर्स रॉनन को सांता बारबरा फिल्म समारोह का ‘आउट स्टैंडिग परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ अवार्ड दिया जाएगा।
समारोह के निदेशक रोजर डर्लिग ने कहा, “उभरते कलाकारों के लिए अपना हुनर दिखाने के लिए यह एक बेहतरीन वर्ष है। हम लंबे समय से ब्री और साओर्स के काम को देख रहे हैं और सशक्त युवा महिलाओं के रूप में उनकी हालिया भूमिकाएं समय, स्थान और परिस्थिति से परे हैं।”
वेबसाइट वैरायटी डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, पुरस्कार अगले वर्ष आठ फरवरी को अर्लिगटन थियेटर में प्रदान किए जाएंगे।
इससे पूर्व इस पुरस्कार के विजेताओं में स्टीव करेल, केट ब्लंकेट, जेनिफर लॉरेंस, एंजेलिना जॉली, हेलेन मिरेन के अलावा कई अन्य कलाकार शामिल हैं।
31वां सांता बारबरा इंटरनेशनल फेस्टिवल 3-13 फरवरी तक चलेगा।
dharmpath.com dharmpath