ब्रुस के लिंग परिवर्तन को लेकर सामंजस्य कठिन : किम

लॉस एंजेलिस, 7 मई (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी हस्ती किम कार्दशियां वेस्ट का कहना है कि उनके सौतेले पिता ब्रुस जेनर के लिंग परिवर्तन को लेकर परिवार में सामंजस्य स्थापित कर पाना मुश्किल काम है, लेकिन फिर भी परिवार ब्रुस का साथ दे रहा है।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, 34 वर्षीया किम ने बताया कि वह उनके भाई-बहन ब्रुस का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘कीपिंग अप विद द कार्दशियंस’ के आगामी विशेष एपिसोड लिंग परिवर्तन की इस स्थिति से गुजर रहे अन्य परिवारों लिए वास्तव में सूचनापरक होगा।

किम ने कहा, “जो भी हुआ हो, हम सभी उनसे बहुत प्यार करते हैं और उनका सहयोग करते हैं, लेकिन यह कठिन सामंजस्य है। मुझे लगता है कि यह उन परिवारों के लिए सूचनापरक होगा, जो इस दौर से गुजर रहे हैं। मुझे लगता है कि लोग इससे बहुत कुछ सीखेंगे और समझेंगे कि यह कोई परेशान होने वाली बात नहीं है। मुझे नहीं पता कि आप इसे सामान्य परिवार कहेंगे या नहीं, लेकिन हम सब एक परिवार हैं।”

किम ने ‘कीपिंग अप विद द कार्दशियंस : अबाउट ब्रुस’ के बारे में बताया, “हमने उन परिवारों के लिए हाल ही में इसकी शूटिंग की जो हमारे जैसे दौर स गुजर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493