लॉस एंजिलिस, 24 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रेमी अवार्ड विजेता गायक ब्रूनो मार्स के 24के मैजिक वर्ल्ड टूर के 10 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री महज 24 घंटों में हो गई।
लॉस एंजिलिस, 24 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रेमी अवार्ड विजेता गायक ब्रूनो मार्स के 24के मैजिक वर्ल्ड टूर के 10 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री महज 24 घंटों में हो गई।
बिलबोर्ड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक मार्स के यूरोप और उत्तरी अमेरिका के टूर के टिकट सोमवार से उपलब्ध हुए। इस टूर में गायक के कुल 100 शो होंगे, जिसमें से 5 शो न्यूयार्क सिटी एरिया, चार शो लंदन के ओ2 एरेना और चार शो लॉस एंजिलिस में होगा।
‘अपटाउन फंक’ जैसे सुपरहिट एलबम देने वाले गायक का वर्ल्ड टूर 28 मार्च से शुरू होगा और 11 नबंवर तक चलेगा।
dharmpath.com dharmpath