ब्रूनो मार्स ने मिशेल ओबामा को उपहार देकर चौंकाया

वाशिंगटन, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के गायक ब्रूनो मार्स ने मिशेल ओबामा को एक जर्सी भेंट की है, जिस पर सुनहरे अक्षरों में ‘ओबामा 24के’ लिखा है।

वाशिंगटन, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के गायक ब्रूनो मार्स ने मिशेल ओबामा को एक जर्सी भेंट की है, जिस पर सुनहरे अक्षरों में ‘ओबामा 24के’ लिखा है।

मार्स से मिशेल को यह उपहार पिछले सप्ताह वाशिंगटन के कैपिटल वन एरेना में हुए एक कॉन्सर्ट में मिला था।

‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, मार्स ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मिशेल के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ” मिशेल ओबामा कॉन्सर्ट में आईं और अपनी उपस्थिति के साथ हमें मुबारकबाद दी। हैश 24के मैजिक वर्ल्ड टूर हैश हूलीगन्स।”

उन्होंने अपनी और अपने ‘द हूलीगन्स’ नामक बैंड की भी तस्वीर साझा की।

इसमें उन्होंने लिखा, “हैश स्क्वाड।”

बता दें कि मिशेल ओबामा मार्स की बड़ी प्रशंसक हैं। 2015 में व्हाइट हाउस में आयोजित हुए ‘ईस्टर एग रोल’ कार्यक्रम में वह मार्स के ‘अपटाउन फंक’ गीत पर थिरकती नजर आईं थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493