ब्रूस डर्न जॉगिंग के दौरान घायल

लॉस एंजेलिस, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता ब्रूस डर्न को यहां संभवत: हिप में फ्रैक्चर की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

वह जॉगिंग करने के दौरान गिरकर घायल हो गए थे।

टीएमजी की रिपोर्ट के अनुसार, घटना शुक्रवार को हुई। टीएमजी ने वहां मौजूद एक व्यक्ति की फोटो पोस्ट की है, जिसमें बिना कमीज पहने डर्न(82) जमीन पर गिरे दिखाई दे रहे हैं। बाद में उनका इलाज कराया गया। घटना हॉलीवुड हिल्स की प्रसिद्ध जगह रुनयॉन केनयॉन में हुई।

डर्न के मैनेजर अलन सोमर्स ने वेराइटी मैगजीन से कहा कि यह घटना उनके बजरी पर गिरने की वजह से हुई, जबकि उनकी प्रचारक ली वालमेन ने कहा कि वह प्रतिदिन जॉगिंग करते हैं।

वालमेन ने कहा कि डर्न ने हाल ही में क्वांटीन टारानटिनो की ‘वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ में जॉर्ज स्पेहन की अपनी भूमिका पूरी की है। उन्हें दिवंगत बर्ट रेनॉल्ड्स की जगह पर फिल्म में लिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493